कौन सा टीका कब लगता है?

डॉ. आभास गुप्ता, MBBS, MD, DNB (Paediatrics), PDCC (Paediatric Rheumatology) • Read in English

भारत में बच्चों के टीके दो तरह से लगते हैं। सरकारी अस्पताल और आंगनवाड़ी में सरकारी schedule (UIP) के टीके मुफ़्त लगते हैं। प्राइवेट क्लिनिक में ज़्यादातर IAP (Indian Academy of Pediatrics) का schedule चलता है, जिसमें कुछ और टीके भी होते हैं।

दोनों ही बच्चे को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। सबसे ज़रूरी है कि कोई dose छूटे नहीं।

उम्र के हिसाब से टीके

उम्रप्राइवेट (IAP)सरकारी (मुफ़्त)
जन्मBCG, Hepatitis B, पोलियो की बूंदेंBCG, Hepatitis B, पोलियो की बूंदें
6 हफ्तेHexavalent-1, PCV-1, Rotavirus-1Pentavalent-1, IPV-1, पोलियो की बूंदें-1, Rotavirus-1, PCV-1
10 हफ्तेHexavalent-2, PCV-2, Rotavirus-2Pentavalent-2, पोलियो की बूंदें-2, Rotavirus-2
14 हफ्तेHexavalent-3, PCV-3, Rotavirus-3Pentavalent-3, IPV-2, पोलियो की बूंदें-3, Rotavirus-3, PCV-2
6 महीनेFlu (2 dose, 4 हफ्ते के अंतर पर), Typhoid—
9 महीनेMMR-1MR-1, PCV booster, IPV-3, JE-1 (कुछ ज़िलों में), Vitamin A-1
12 महीनेHepatitis A, JE (जहां ज़रूरी हो)—
15 महीनेMMR-2, Chickenpox (Varicella)-1—
16–18 महीनेPCV booster, DTP-Hib-IPV booster, Hepatitis A-2, Chickenpox-2MR-2, JE-2, DPT booster-1, पोलियो booster, Vitamin A
4–6 सालDTP booster-2, IPV booster, MMR-3DPT booster-2 (5–6 साल पर)

Hexavalent = एक ही इंजेक्शन में 6 बीमारियों से बचाव: डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, Hepatitis B, Hib और पोलियो। Pentavalent में पोलियो नहीं होता, इसलिए सरकारी schedule में पोलियो अलग से दिया जाता है।

अपने बच्चे की जन्म तारीख डालें और हर टीके की सही तारीख जानें।

कुछ ज़रूरी बातें

माता-पिता अक्सर पूछते हैं

Bacche ko kaun sa tika kab lagta hai?

ऊपर का चार्ट देखें। अपने बच्चे की उम्र वाली line में दोनों schedule दिखेंगे।

प्राइवेट या सरकारी, कौन सा बेहतर है?

दोनों बच्चे को उन्हीं गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। प्राइवेट (IAP) में एक visit में इंजेक्शन कम लग सकते हैं, और painless DTaP चुनने पर बुखार कम आता है। सरकारी schedule मुफ़्त है। दोनों अच्छे हैं। ज़रूरी है कि कोई dose न छूटे।

क्या बीच में सरकारी से प्राइवेट या प्राइवेट से सरकारी पर जा सकते हैं?

आमतौर पर हां। कार्ड लेकर जाएं, डॉक्टर बता देंगे कि आगे क्या लगना है।

बच्चे को सर्दी-ज़ुकाम है। क्या टीका टाल दें?

नहीं। हल्की सर्दी या खांसी में टीका लग सकता है। तेज़ बुखार हो या बच्चा ज़्यादा बीमार हो, तो डॉक्टर कुछ दिन रुकने को कह सकते हैं।

स्रोत: IAP Advisory Committee on Vaccines and Immunization Practices (ACVIP) का schedule; भारत सरकार का Universal Immunization Programme (UIP)। यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। अपने बच्चे के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें।