मेरे बच्चे को दस्त हैं। क्या करूं?

डॉ. आभास गुप्ता, MBBS, MD, DNB (Paediatrics), PDCC (Paediatric Rheumatology) • Read in English

बच्चों में ज़्यादातर दस्त पानी जैसे होते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं। सबसे ज़रूरी है बच्चे को पानी पिलाते रहना, दस्त को रोकना नहीं।

सबसे ज़रूरी तीन बातें

Potty कैसी दिख रही है?

पानी जैसी, और कुछ नहीं: आमतौर पर वायरस से होता है। पानी देते रहने पर कुछ दिन में शरीर खुद ठीक कर लेता है।

आंव या खून दिखे: डॉक्टर को दिखाएं। यह किसी दूसरे तरह के इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है, और इसे सिर्फ़ घर पर नहीं संभालना चाहिए।

क्या दें

मां का दूध पिलाती हैं, तो और ज़्यादा बार पिलाएं

दूध पिलाना बंद न करें, बल्कि पहले से ज़्यादा बार पिलाएं। दस्त में बच्चे के लिए मां का दूध सबसे अच्छा है। ORS इसके साथ दें, इसकी जगह नहीं।

पहली पसंद: ORS का पैकेट

बना-बनाया ORS पैकेट सबसे अच्छा है। एक पैकेट को ठीक उतने साफ़ पानी में घोलें जितना पैकेट पर लिखा है। ज़्यादा गाढ़ा करने के लिए पानी कम न करें, और बढ़ाने के लिए ज़्यादा न डालें। एक साथ बहुत सारा नहीं, थोड़ा-थोड़ा बार-बार पिलाएं।

अभी पैकेट नहीं मिल रहा, तो घर पर ORS

घुलने तक चलाएं। नाप ध्यान से लें: ज़्यादा नमक खतरनाक है, और ज़्यादा चीनी से दस्त बढ़ सकते हैं। स्वाद आंसू से ज़्यादा नमकीन नहीं होना चाहिए। नमकीन लगे तो फेंककर दोबारा बनाएं।

जितनी जल्दी हो सके, बना-बनाया पैकेट ले आएं। घर का घोल सिर्फ़ तब के लिए है जब पैकेट न हो।

और भी घरेलू चीज़ें जो मदद करती हैं

1 साल से छोटे बच्चे को इनमें नमक न डालें। 6 महीने से छोटे बच्चे को सिर्फ़ मां का दूध और ORS दें।

Zinc, 14 दिन तक

Zinc से आंतें जल्दी ठीक होती हैं, दस्त जल्दी रुकते हैं, और अगले 2-3 महीने में दोबारा दस्त होने का खतरा कम होता है। दिन में एक बार, 14 दिन तक दें, दस्त रुकने के बाद भी: 6 महीने से छोटे बच्चे को 10 mg रोज़, 6 महीने और उससे बड़े बच्चे को 20 mg रोज़। कौन-सा syrup या गोली देनी है, यह डॉक्टर से पूछें।

ये न दें: कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले जूस, मीठे या sports drinks। इनमें बहुत चीनी होती है और दस्त बढ़ सकते हैं।

जो चीज़ें आमतौर पर मदद नहीं करतीं

डॉक्टर से कब बात करें?

बहुत छोटे बच्चे (कुछ महीने के) को दस्त हों, तो जल्दी डॉक्टर को दिखाएं।

तुरंत अस्पताल जाएं अगर बच्चा कुछ भी पी नहीं पा रहा, उसे उठाना मुश्किल हो रहा है, या हालत तेज़ी से बिगड़ रही है।

माता-पिता अक्सर पूछते हैं

Bacche ko loose motion ho to kya kare?

ORS थोड़ा-थोड़ा बार-बार दें, 14 दिन zinc दें, मां का दूध ज़्यादा बार पिलाएं और खाना चालू रखें, और ऊपर दिए खतरे के संकेत देखते रहें।

दस्त आमतौर पर कितने दिन रहते हैं?

अक्सर कुछ दिन। ज़्यादा दिन चलें, या बच्चा ठीक होने की बजाय और बीमार लगे, तो डॉक्टर से बात करें।

क्या दूध या खाना बंद कर दूं?

नहीं। मां का दूध और सामान्य खाना देते रहने से जल्दी ठीक होता है।

क्या बच्चे को zinc देना ज़रूरी है?

हां। दस्त वाले हर बच्चे को ORS के साथ 14 दिन तक रोज़ zinc दें: 6 महीने से छोटे को 10 mg, 6 महीने से बड़े को 20 mg। दस्त रुकने के बाद भी पूरे 14 दिन दें। कौन-सा syrup या गोली देनी है, यह डॉक्टर से पूछें।

क्या दस्त रोकने की दवा दे सकते हैं?

नहीं। ऐसी दवाएं छोटे बच्चों के लिए सही नहीं। डॉक्टर से पूछे बिना दस्त की कोई दवा न दें।

Potty में आंव या खून है। इसका क्या मतलब है?

बच्चे को डॉक्टर को दिखाना चाहिए, सिर्फ़ घर पर नहीं संभालना चाहिए। यह आम पानी वाले दस्त से अलग इन्फेक्शन हो सकता है।

स्रोत: WHO/UNICEF Clinical Management of Acute Diarrhoea (ORS और zinc); IAP guidelines on acute diarrhoea। यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। अपने बच्चे के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें।